निधौली कलां के मोहल्ला गगनपुरी में टूटी पुलिया की वजह से पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
निधौली कलां। कस्बे के मोहल्ला गगनपुरी में क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई। मंगलवार को ईंटें लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गगनपुरी की पुलिया से गुजर रही थी। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के पलटने से उसमें रखी ईंटें सड़क पर बिखर गई। गगनपुरी के सर्वेश कुमार एवं प्रेमपाल सिंह ने बताया दो माह पहले नगर पंचायत ने पुलिया का निर्माण कराया था। निर्माण के समय ईओ शिवकुमार से इसकी शिकायत की। कोई कार्रवाई न किए जाने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद