फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान: एटा जिले में 2.70 लाख परिवारों को बांटे जाएंगे झंडे

Wed, 27 Jul 2022 09:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में सरकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन करा रही है। इसके लिए एटा जिले में 2.70 लाख परिवारों को झंडे बांटे जाएंगे। विभिन्न विभागों को इसका लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के संबंध में जनेश्वर मिश्र सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के महत्वपूर्ण अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद अग्रणी भूमिका निभाएगा। 13 से 15 अगस्त तक पॉलिस्टर, सूती, खादी, ऊनी कपड़ों से बने निर्धारित आकार के झंडों को फहराया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांप्लेक्स स्थानों पर खादी से बने झंडे फहराए जाएंगे।

विज्ञापन

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, डीपीआरओ केकेएस चौहान, डीआईओएस मिथलेश कुमार, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, एडीपीआरओ मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें