फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आतंकी हमले में मरने वालों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Jun 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी।कस्बा के श्री शिव चिंताहरण मंदिर पर व्यापारी इकट्ठा हुए। यहां से हाथों में जलती हुई कैंडल लेकर मोहल्ला तालागढ़, कायस्थान, हनुमान चौक, हैदरी चौक, अस्पताल चौराहा, बस्ती स्थित बड़ा बाजार होकर कुएं पर पहुंचे। यहां सभी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कहा कि 10 जून को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं की बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। ऐसी घटिया हरकत की हम सभी निंदा करते हैं। सरकार से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मौत के घाट उतारा जाए। राहुल भारद्वाज, गौरव गुप्ता , सुनील, टीटू गुप्ता, जितेंद्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें