हाईटेंशन तार गिरने से पेड़ में लगी आग
अलीगंज। एटा-अलीगंज रोड स्थित चौधरी मुख्त्यार सिंह डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर पेड़ पर गिर गया। जिससे पेड़ में आग लग गई। राहगीरों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। जब आग नहीं बुझी तो वहां खड़े लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने पेड में लगी आग को बुझाया। लोगों का कहना था कि गर्मियों के दिनों में विद्युत तार टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। संवाद