फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी और बिजली के पोल के बीच फंसा ग्रामीण, मौत

Thu, 10 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बैलगाड़ी और बिजली के पोल के बीच फंसा ग्रामीण, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलियानपुर गांव में बैलगाड़ी एवं बिजली के पोल के बीच आ जाने से एक ग्रामीण की दबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी देवकी (55) पुत्र गंगाराम खेत से चारा लेकर आ रहे थे। गांव में ही मोड़ पर विद्युत का पोल है। जब वह मोड़ से गुजर रहा था तभी दूसरी ओर से बैलगाड़ी आ रही थी। वह बचने के लिए बिजली पोल की ओर हो गया। रास्ता तंग होने के चलते वह पोल और बैलगाड़ी के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही देवकी के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण परिवारीजनों को ढांढस बंधा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। सूचना पाकर राजस्वकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें