फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कर्ज में फंसे ट्रांसपोर्टर ने लगाया फंदा

Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में कर्ज में फंसे एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने शुक्रवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

अरविंद (30) निवासी नगला पोखर का शव बसुंधरा रेलवे स्टेशन के सामने एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर परिजन पहुंचे। बाद में पुलिस को बुला लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार अरविंद ने कुछ समय पहले फाइनेंस पर ट्रक लिया था। लेकिन इसकी किस्त नहीं निकाल पा रहा था। इसे लेकर अवसाद में था। संभवत: इसके चलते ही उसने इस तरह का कदम उठाया है। परिजन ने किसी पर किसी भी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।

शोक में डूबा परिवार
घटना के बाद अरविंद का परिवार शोक में डूबा हुआ है। पत्नी ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं करीब आठ वर्षीय पुत्री भी परेशान है। तीन साल के पुत्र के सिर से भी पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें