एटा। उच्च प्राथमकि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 100 होने पर अनुदेशक तैनात किया जाता है। इस सत्र में जिले के 14 विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से कम हो गई। ऐसे में इनमें तैनात अनुदेशकों का तबादला अन्य विद्यालयों में किया गया है।
कक्षा शिक्षा के अनुदेशक संगीता यादव को उच्च प्राथमिक विद्यालय कठिंगरा से ब्लॉक क्षेत्र के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेलिया में भेजा है। इसी तरह नगला रंधीर के उच्च प्राथमिक में तैनात रजनीश कुमारी को लुहारीखेड़ा उच्च प्राथमिक में फगलौल में तैनात मनीषा को वहगो,मारहरा के चाठी रफीपुर में तैनात करुणा को निधौलीकलां ब्लॉक के होर्ची में भेजा है। इसी तरह स्वास्थ्य एंव शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक मारहरा ब्लॉक की चांठी रफीपुर से नीलम को निधौलीकलां के होर्ची, जैथरा के कठिंगरा में तैनात नीरज को ककरावली, नगरा रंधीर में तैनात तारकेश कुमार को पवांस, अहरई में जैनात रत्नेश कुमार को लुहारी खेड़ा, फगलौल में तैनात मनोज कुमार को पुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भेजा है।
कंप्यूटर शिक्षा के अनुदेशक सकीट के महुआ खेड़ा में तैनात राजप्रताप सिंह को भगवंतपुरा, कृषि शिक्षा के अनुदेशक फगलौल में तैनात वीरभद्र सिंह को कासौन, कंप्यूटर शिक्षा के अनुदेशक अवागढ़ के दौलतपुर में तैनात हरिकिशन को चिरगवां, निधौलीकलां के गढ़वाला में तैनात आरती को मारहरा के फीरोजपुर सिलोनी व अलीगंज के ससौता दोषपुर में तैनात मनोज कुमार को कलिंजर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भेजा है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के तहत ये तबादले किए गए हैं।