फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनगणना के लिए एचएलओ एप पर दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जनगणना को लेकर प्रतिक्षुओं को फील्ड में भ्रमण कर जानकारी ली। सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को प्रशिक्षुओं द्वारा नगर क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्हें नजरी नक्शा तैयार करने, भवनों की पहचान करने तथा एचएलओ एप पर सूचनाओं की फीडिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20, पुरानी स्टेट बैंक वाली गली में जनगणना कार्य से संबंधित जनगणना कार्ड का एचएलओ एप पर डेमो भी कराया गया। जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य तथा उपजिलाधिकारी पीयूष रावत एवं मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षुओं को बताया गया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक भवन एवं परिवार का सही-सही अंकन करना अत्यंत आवश्यक है जिससे जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें। जिला जनगणना अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही प्रत्येक प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और फील्ड में कार्य करते समय तकनीकी साधनों का सही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके फील्ड ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी जनगणना में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप्लीकेशन का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों के संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें