फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था ध्वस्त, हर चौराहे तिराहे पर जाम

Thu, 05 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
जाम से हुए परेशान
विज्ञापन
गुुरुवार को नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी नजर आई। हाईवे से लेकर सिटी तक सुबह से शाम तक जाम ही जाम नजर आया।  यातायात कर्मी धूप से बचने के चक्कर में चौराहों को छोड़कर दूसरी जगह बैठे रहे। इसके चलते माया पैलेस, रोडवेज बस अड्डा, गंजडुंडवारा तिराहा, कहचरी रोड तिराहा, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट, शिकोहाबाद तिराहा और अलीगंज तिराहे पर दिनभ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं तेज धूप में जाम फंसने के कारण बसों, टैक्सी, टेंपो और निजी वाहनों में सवार लोगों के पसीने छूट गए। जब वाहनों की कतारें लंबी-लंबी लग गई, तब यातायात कर्मियों ने सुध ली। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें