गुुरुवार को नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी नजर आई। हाईवे से लेकर सिटी तक सुबह से शाम तक जाम ही जाम नजर आया। यातायात कर्मी धूप से बचने के चक्कर में चौराहों को छोड़कर दूसरी जगह बैठे रहे। इसके चलते माया पैलेस, रोडवेज बस अड्डा, गंजडुंडवारा तिराहा, कहचरी रोड तिराहा, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट, शिकोहाबाद तिराहा और अलीगंज तिराहे पर दिनभ जाम की स्थिति बनी रही। वहीं तेज धूप में जाम फंसने के कारण बसों, टैक्सी, टेंपो और निजी वाहनों में सवार लोगों के पसीने छूट गए। जब वाहनों की कतारें लंबी-लंबी लग गई, तब यातायात कर्मियों ने सुध ली। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर जाम को खुलवाया।