फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने निकाली वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी

Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग पर अड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में शनिवार को सराफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री की अर्थी निकालकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। वित्तमंत्री के विरोध में नारेबाजी की।  
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों की संघर्ष समिति ने वाराहद्वारी चौराहे पर वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। तैयार की गई। इसके पश्चात व्यापारी कंधे पर अर्थे लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। बाद में गांधी मूर्ति चौराहे पर जाकर अर्थी दहन कर दिया। सराफा कारोबारियों ने एलान किया कि किसी भी कीमत पर एक्साइज ड्यूटी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार-सोमवार को कारोबार बंद नहीं रहेंगे। इस दौरान अखिलेश अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, अनिरुद्ध पल्तानी, दीपक गुप्ता, योगेश गौड़, राजेंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल, राजवीर सिंह, प्रकाश माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, अर्जुन सिंह, राजेंद्र गांधी, सतेंद्र चंदेल, प्रदीप हिना, दीपक चेयरमेन, संदीप माहेश्वरी मौजूद रहे।
सोरों में भी कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। सर्राफा कारोबारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर कस्बे में बाइक रैली निकाली। इस अवसर पर स्वतंत्र अग्रवाल, देवप्रकाश तिवारी, मनोज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश चौहान, अनुग्रह, चमन, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहावर में काली पट्टी बांधकर इस काले कानून का विरोध किया। प्रदर्शन में सुरेश वर्मा, सौरभ वर्मा, गिर्राज किशोर वर्मा, विजय वर्मा, महेशचंद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें