फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतिक्रमण चिह्नित करने गई पालिका की टीम पर हावी हुए व्यापारी

Wed, 05 Apr 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख बाजार में व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर पालिका की टीम बुधवार को अतिक्रमण चिह्नित करने गई थी, जिस पर व्यापारी हावी हो गए। इसकी वजह से अतिक्रमण का चिह्नांकन पूरा नहीं हो सका।बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम शहर के घंटाघर बाजार में जीटी रोड से पुरानी सब्जी मंडी तक अतिक्रमण का चिह्नांकन करने के लिए गई थी, लेकिन व्यापारियों ने विरोध कर दिया और कर्मचारियों से नोक-झोंक तक हो गई। चिह्नांकन के दौरान टीम के साथ पुलिस बल नहीं था। ऐसे में उसे चिह्नांकन पूरा किए बिना लौटना पड़ा। इस दौरान करीब 35 दुकानों का ही चिह्नांकन हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि घंटाघर, सब्जी मंडी, हाथी गेट और बाबूगंज बाजार में कई दुकानदारों ने नाले के ऊपर पक्का अतिक्रमण कर रखा है। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई तक नहीं हो पा रही है। अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने कहा कि अतिक्रमण का चिह्नांकन अब पुलिस बल की मौजूदगी में कराया जाएगा और अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें