फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के हुए तीन टुकड़े

Fri, 17 Jul 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में झकरई भट्ठे के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ लोडर वाहन। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम को रोडवेज बस की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तीन टुकड़े हो गए। हादसे दोनों वाहन के चालक घायल हैं, जिसमें ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर है। अलीगढ़ डिपो की बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। कायमगंज रोड पर लड़सिया गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के तीन टुकड़े हो गए। जोरदार टक्कर होने पर दोनों वाहन के चालक घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालक को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। साथ ही यात्रियों को दूसरी बस में ट्रांसफर कर रवाना किया। टक्कर होने पर दोनों वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड से कराकर यातायात सुचारू कराया। घायल ट्रैक्टर चालक नीरज लड़सिया गांव का निवासी है, जो धान की रोपाई को पड़ोस के गांव नगला किस्स से मजदूर लेने को जा रहा था। गांव से निकलते ही सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक नरेशपाल निवासी डोटली थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को मामूली चोटें आईं हैं। इसके अलावा अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई स्थित ईंट भट्ठे के पास हुए हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से एक लोडर वाहन का चालक घायल हुआ है। ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से लोडर वाहन का चालक स्टेयरिंग में पुंस गया, जो करीब बीस मिनट तक फंसा रहा। डायल-112 पुलिस के पहुंचने पर लोडर वाहन के चालक को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया गया। जिसने अपना नाम लक्ष्मण बताया, जो फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंवारी का निवासी है। लक्ष्मण ने बताया कि वह मैनपुरी से माल लेकर दिल्ली जा रहा था। घायल चालक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अलीगंज क्षेत्र में झकरई भट्ठे के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ लोडर वाहन। संवाद

अलीगंज क्षेत्र में झकरई भट्ठे के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ लोडर वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें