फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गढ़वाला के पास मंगलवार की शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरजादेवी (35) निवासी गांव रमपुरिया थाना व जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति लाल सिंह को हल्की चोट आई है। पति ने बताया कि गिरजा देवी का गढवाला में मायका है, यहां पर श्रीमद भागवत कथा चल रही थी, इसमें भाग लेने के लिए आए थे। तभी गांव के पास ही हादसा हो गया। इधर हादसा होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए, इसकी वजह से रास्ता भी काफी देर तक बाधित रहा। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि महिला की हादसे में मौत हुई है, शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें