एटा। आगरा के शातिरों ने ऑनलाइन शॉपिंग एप ओएलएक्स के माध्यम से एक ट्रैक्टर का सौदा किया। जिसके जरिए तीन लाख रुपये ठग लिए। अदालत के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ठगी का शिकार शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी औसान सिंह हुआ। बताया कि ओएलएक्स पर एक पुराना ट्रैक्टर देखा। जिसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर भूपेंद्र निवासी खेड़ा पचगाई रोहता थाना ताजगंज जिला आगरा से बात हुई।
एक अकाउंट नंबर देकर बताया कि इसमें रुपये डाल दो, ट्रैक्टर उपलब्ध करा दिया जाएगा। औसान के अनुसार उसने अकाउंट में 3.30 लाख रुपये डाल दिए। लेकिन बाद में ट्रैक्टर देने से मना कर दिया गया। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि अदालत के आदेश पर भूपेंद्र सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है।