फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस आज

Sun, 12 Apr 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जिले के शिक्षक कर्मचारी अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को मशाल जुलूस निकालेंगे।सोमवार को दोपहर दो बजे से शहीद पार्क में एकत्रित होकर मशाल जुलूस एवं पदयात्रा एवं शांतिपूर्ण रैली के आयोजन किया जाएगा। वहीं कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में जिले के अधिकांश बेसिक और माध्यमिक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मशाल जुलूस एवं पदयात्रा रैली की कमान संभालेंगे। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के मीडिया प्रभारी राधेश्याम यादव ने यह जानकारी दी। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा शिक्षा कर्मचारियों एवं समाज सेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें