समाधान दिवस
सुबह 10 बजे से तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तहसील सदर एटा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
सांसद खेल स्पर्धा
सुबह 10 बजे से शहर के पं. गोविंद वल्लभ पंत स्पोर्ट्स में सांसद खेल स्पर्धा के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
पुस्तक मेला
सुबह 11 बजे शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
किसान पंचायत
सुबह 11 बजे तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) की मासिक पंचायत होगी।