क्रीड़ा प्रतियोगिता
सुबह 10 बजे से अवागढ़ के श्रीमती विमला देवी महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ई-लॉटरी
सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों को अनुदान पर क्रय करने के लिए ई-लाटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा।
भागवत कथा
दोपहर 1 बजे मालगोदाम रोड स्थित बालाजी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम कथा
दोपहर 3 बजे से मालगोदाम रोड शांतिनगर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।