फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेधावी सम्मान के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन

Mon, 03 Jul 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वर्ष 2023 में बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत और सीबीएसई व आईसीएसई में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 3 जुलाई इसकी अंतिम तिथि है। विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल फोन नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा कराना होगा।
विज्ञापन


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप के द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटोकॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर 7505801232 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9027921699 या 7906009344 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। शहर में शाह कांप्लेक्स गांधी मार्केट स्थित अमर उजाला कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें