फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज तुझे वकालत सिखा देंगे...और कर दी वकील की पिटाई

Tue, 08 Oct 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात में एडवोकेट विनीत कुमार मिश्रा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि आरोपियों ने चैंबर में घुसकर कहा कि तू बहुत शिकायत करता है, आज तुझे वकालत सिखा देंगे और बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अपने चेंबर पर बैठे हुए थे। दोपहर लगभग 12 बजे कार्तिक गुप्ता और सोनू गुप्ता निवासी गली नंबर 2 प्रेमनगर 2 व्यक्तियों को साथ लेकर मेरे कार्यालय पर आए। यहां आकर गालियां देते हुए धमकाने लगे। कहा कि तू बहुत शिकायत करता है आज तुझे वकालत सिखा देंगे, न तू रहेगा न तेरी वकालत होगी। इसके बाद पीटने लगे और वहां रखी हुई सारी फाइलें फाड़ दीं।
चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग और अधिवक्तागण बचाने आए, तो गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह से आरोपियों से छुड़ाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे को पीटने की तहरीर दी है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है, सही जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें