फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्तों के हमले से दो बच्चों समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के शेखपुरा गांव में कुत्तों ने शुक्रवार को दो बच्चों और एक युवक पर हमला कर दिया। इस घटना से गांव में भय का माहौल है। गांव के उमेश चंद्र ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा यश स्कूल से आकर घर के दरवाजे पर खेल रहा था। अचानक कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों के चंगुल से बचाया। यश के चेहरे पर 21 टांके आए हैं। दूसरी घटना में बालक शिवम घायल हो गया। वह स्कूल से घर लौट रहा था तभी रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, कस्बे के अमर सिंह को भी कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें