फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दबिश के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। थाना राजा का रामपुर में शनिवार की रात करीब 8 बजे छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें दो दरोगा और एक आरक्षी घायल हुआ। घायल दरोगा की ओर से 11 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इनमें से 3 आरोपियों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव खैरपुरा निवासी रतन कुमार उर्फ खंजन के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी के घर पर शनिवार की रात दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला करके उसे छुड़ा लिया। इस हमले में उप निरीक्षक प्रवेश राणा के सिर में गंभीर चोट आई। जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पहुंचाकर इलाज कराया गया। जबकि रविवार सुबह दूसरे घायल दरोगा पुलकित शर्मा व आरक्षी उपेंद्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले रतन कुमार के भाई शिवरतन, प्रदीप उर्फ टिंकू और सुनील उर्फ सोनू को रविवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें