फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति और बच्चों को जान से मारने का खौफ दिखा, दो वर्ष तक महिला से किया दुष्कर्म

Tue, 24 Sep 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग एक महिला से उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देते हुए दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक दबंग दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से पीड़िता अब तक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र नहीं दिया। बताया 15 सितंबर को परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में दूसरे गांव गए हुए थे। इस दौरान दबंग आया और दुष्कर्म करने लगा।
इस दौरान पति आ गए उन्होंने दबंग को पकड़ने का प्रयास किया वह उनको गिराकर उनका गला दबाने लगा। पीड़िता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने बताया घटना की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें