जैथरा क्षेत्र में कार का टूटा शीशा। संवाद
जैथरा। कस्बा के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी एक युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 11 जुलाई की रात उनकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार गोदाम के पास सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी राजन, जो वर्तमान में सूर्य नगर में रह रहा है, ने पहले स्टील के कड़े से कार के पिछले शीशे पर वार कर उसे तोड़ दिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर कार का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। जब उन्होंने आरोपी से कार के शीशे तोड़ने का कारण पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।