फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस बार टी-20 वर्ल्ड कप हमारा’

Thu, 10 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमी टी-20 को सपोर्ट करने के लिए फेसबुक पर बीसीसीआई के हस्ताक्षर वाली अपनी प्रोफाइल अपडेट कर रहे।
विज्ञापन
 देश में शुरू हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप से क्रिकेट प्रेमी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर अपनी पसंद की टीम को सपोर्ट करने के विकल्प ने इसे और बढ़ावा दिया है। अधिकांश क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए बीसीसीआई की मुहर लगी प्रोफाइल पिक्चर अपडेट कर रहे हैं।  
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 15 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा, लेकिन इससे पहले क्रिकेट प्रमियों ने फेसबुक पर अपनी टीम की हौसला अफजाई करना शुरू कर दिया है। फेसबुक पर टीम सपोर्ट के लिए प्रोफाइल बदली जा रही है। इस बार वर्ल्ड कप हमारा, नारे लिखे जा रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमी देवेंद्र पचौरी ने बताया कि टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए यह मुहिम अच्छी है। विवेक माहेश्वरी ने बताया कि देश में हो रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले देश को पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगना युवाओं का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें