फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल स्टोर व घर को बनाया चोरों ने निशाना

Wed, 02 Aug 2023 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बा के मोहल्ला शास्त्री में एक मेडिकल स्टोर के अलावा मकान के अंदर रह रही एक महिला के घर से अज्ञात चोर नकदी, दवाइयां व घरेलू सामान चुरा ले गए। एटा अलीगंज मार्ग पर स्थित आशीष मेडिकल स्टोर से रात चोरों ने शटर में लगे ताले को तोड़कर उसमें से दवाइयां व नकदी चुरा ली। इसके बाद चोरों ने इसी मकान में किराए पर रह रही मिथलेश के घर में घुसकर नकदी व जेवरात चुरा लिए। संयुक्त रूप से आशीष व मिथिलेश ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध जैथरा थाने में अभियोग पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष फूलचंद ने बताया तहरीर लेकर मुकदमा लिख लिया गया है गंभीरता से जांच कर अति शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें