फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापीय परियोजना: ठेकेदारों ने सदर तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सदर तहसील में प्रदर्शन करते जवारहपुर विद्युत तापीय परियोजना से संबंधित ठेकेदार।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मलावन स्थित निर्माणाधीन जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना से हटाए गए ठेकेदारों ने बुधवार को सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर लाखों रुपये बकाएदारी का आरोप लगाया। इसके बाद सदर विधायक से भी मिले। उधर, दूसान पॉवर सिस्टम कंपनी श्रमिकों का बकाया भुगतान करने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन

परियोजना का निर्माण साउथ कोरिया की दूसान पॉवर सिस्टम करा रही है। इसने अन्य कई कंपनियों को विभिन्न कार्य सौंपे। इन्हीं में से एक कंपनी कुबेर एंटरप्राइजेज का काम 22 जुलाई से बंद करा दिया। इसमें कर्मचारी, श्रमिक, ठेकेदार आदि मिलाकर करीब 400 लोग थे। कर्मचारियों, श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें चार महीने का वेतन नहीं दिया गया है। वहीं ठेकेदारों ने भी मार्च से भुगतान न करने का आरोप कुबेर एंटरप्राइजेज पर लगाया। इसे लेकर मंगलवार को श्रमिकों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने परियोजना पर हंगामा किया था।
बुधवार को कई ठेकेदार एकत्रित होकर सदर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने कुबेर एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की। उनका कहना था कि उन्हें दूसान कंपनी से ही भुगतान नहीं हुआ है। यहां कोई नतीजा निकलता न देख ठेकेदार सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपनी समस्या बताई। उधर, परियोजना प्रशासन ने दूसान कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें श्रमिकों के भुगतान को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें