फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 घंटों से ज्यादा समय तक क्षेत्र में बिजली रही गुल

Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र में 10 घंटों से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई गुल रहने से भीषण गर्मी में लोग व्याकुल हो गए। इसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। घरों व दुकानों पर लगे हुए इन्वेटर भी जवाब दे गए। तेज धूप के साथ हो रही गर्मी ने हालत खराब करके रख दी। लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूरे समय संपर्क साधते रहे। कितने समय आएगी बिजली की सप्लाई, ऐसे तमाम सवालों को करते रहे लेकिन 10 घंटे बाद बिजली आई तो लोगों को राहत मिल सकी। एसएसओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि गंगनपुर बिजली घर पर केबल जल जाने से सप्लाई बाधित रही थी। बाद में केबल बदलने पर सुचारू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें