फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी नहीं हुआ नसीब, रास्ते भी दे गए दगा

Thu, 14 Sep 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में हर घर नल से जल योजना के तहत गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही गांव की गलियों को खोदकर पानी के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। लेकिन ज्यादातर स्थानों पर काम की गति काफी धीमी है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी तो नसीब हुआ नहीं, खराब सड़कों की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन



सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए गांव की गलियों को तो खोद कर डाल दिया है। जिसकी वजह से गांव की गलियों और सड़कों पर चलना दुश्वार दो गया है। सारी गलियों के बीच में खुदाई की गई है। हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का जो वादा है उसके तहत पानी तो कहीं नहीं पहुंचा लेकिन रास्तों पर चलना जरूर दुश्वार हो गया है। हर घर नल योजना के पाइप डालने के बाद ठेकेदार सड़कों को दुरस्त करना ही भूल गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हालात बदतर हो गए हैं।


काम बीच में ही छोड़कर भागे ठेकेदार-
करोड़ों रुपये की लागत से जिले में चल रही इस योजना को लेकर सरकार तो गंभीर है। लेकिन कार्यदाई संस्था की लापरवाही सामने आ रही है। कई स्थानों पर तो ठेकेदार काम को अधर में छोड़कर ही भाग गए। जिसकी वजह से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों को रास्ता निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रास्तों से गुजरना हुआ मुश्किल
हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए गांव में टंकी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही गांव की गलियों को खोदकर पानी के लिए पाइपलाइन भी डाली जा रही है। पिछले दिनों गली को खोदकर छोड़ दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि ठेकेदार ही काम छोड़कर भाग गया। - देवेंद्र सिंह, सैंथरी



हर घर तक पानी तो नहीं पहुंचा रास्ते जरूर खराब हो गए। जिसकी वजह इन रास्तों से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। वहीं पानी की टंकी तक का निर्माण भी प्रारंभ नहीं हो पाया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक इस योजना के तहत पानी पहुंच पाएगा। - भगवान सिंह, सैंथरी




यदि ठेकेदार काम छोड़कर जा रहे हैं तो कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी है कि कैसे काम समय से पूरा कराना है। हमारी तरफ से तो बरसात की वजह से कुछ देरी हुई है। बाकी समय पर काम पूरा किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई भी की जाएगी। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें