पहली बार वोट देने आई युवतियां।
- फोटो : Amar Ujala
जिले की तीनों सीटों पर युवा मतदाता वोटिंग के लिए उतावले दिखे। नवाब तरौरा बूथ पर वोट डालने पहुंची इफर जहां ने कहा कि उसे वोट डालने का कई दिनों से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ। नगर पालिका डिग्री कालेज में बने बूथ पर मतदान करने आईं मनी और दीप्ति शर्मा भी खुश दिखीं। आजाद गांधी इंटर कॉलेज के बूथ डालने पहुंची स्नातक की छात्रा उपासना, प्रियांजली, काजल, राबिया भी गदगद दिखीं। अमांपुर विधानसभा के करसाना केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंची संजू, सिढ़पुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मतदान करने आईं अंजली ने भी विकास के नाम पर अपना पहला वोट दिया है।