फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशालाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं

Fri, 10 Jul 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमांकांत उपाध्याय।
विज्ञापन
जलेसर। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते हुए कहा गोशालाओं की बेहतर संचालन को बजट की कोई कमी नहीं है। निरीक्षण में उन्होंने गायों के रहने की स्थिति, उनके खान-पान और चारे की व्यवस्था को देखा। पीने के पानी को बनाई गई होद की नियमित सफाई को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गोवंशों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। गौशाला को आधुनिक और उन्नत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। रमाकांत उपाध्याय ने पालिका कर्मचारियों से गोशाला में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों काे रोपित करने को कहा। निरीक्षण में नगर पालिका के ईओ प्रद्युम्न कुमार सिंह, सभासद संघ के अध्यक्ष उत्साह भारद्वाज, अमित शर्मा, उमेश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें