फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्तों के उत्पात से रास्तों पर गुजरने में लगता है डर

Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ की घटना रौंगटे खड़े कर देती है, जहां एक डॉक्टर को कुत्तों ने हमला कर मार डाला। यहां भी शहर के गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों का उत्पात लोगों के लिए खौफ बना हुआ है। कुछ इलाकों पर तो हालात यह हैं कि लोगों को रास्तों से गुजरने में डर लगता है। कुत्ते काटने से जख्मी 150 से 170 लोग हर दिन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को यहां 175 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दृश्य 1: होली मोहल्ला से किदवई नगर जाते समय मोड़ पर अवैध रूप से मांस बिक्री की दुकानें चलाई जा रही हैं। जानवरों को काटने के बाद खराब हिस्से सड़क पर फेंक दिए जाते हैं। इसको खाने के लिए यहां काफी संख्या में कुत्ते एकत्रित हो जाते हैं। साथ ही मुंह में खून लगने से ये कुत्ते आक्रामक भी अधिक हैं। यहां अक्सर कुत्तों के काटने से लोग घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें