फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पोर्टल में आ रही दिक्कत, विरासत का नहीं हो पा रहा कार्य

Sat, 21 Sep 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने पोर्टल में आ रही समस्याओं को लेकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा पहले से ही बेवसाइट सही से कार्य नहीं कर रही है। इसके बारे में भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


तहसील अलीगंज में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में बताया विरासत पोर्टल आरसी 9 में तकनीकी समस्याओं के कारण लेखपाल लॉगिन से कार्य नहीं हो पा रहा है। पहले से ही बेवसाइट ठीक प्रकार से न चलने और जांच का समय कम होने की समस्या थी।
पिछले एक सप्ताह से आदेश के लिए ई - परवाना, आदेश करने वाले अधिकारी राजस्व निरीक्षक के स्थान पर लेखपाल लॉगिन पर जनरेट होने लगा है। जो कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के विपरीत है। पोर्टल से आख्या अग्रसारित न हो पाने के कारण आवेदन डिफाल्टर हो रहे है। जिससे तकनीकी समस्याओं के कारण लेखपालों का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

अपडेट खतौनी लेखपालों को उपलब्ध नहीं कराई गई और खतौनी पढ़कर विरासत दर्ज करने की कार्रवाई कराई जा रही है। इस मौके पर जिलामंत्री जलज यादव,नीरज यादव, संतोष कुमार व जितेंद्र सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें