फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पुलिस में हड़कंप

Tue, 23 Apr 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग हॉस्टल का सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी नकदी, एटीएम कार्ड व दस्तावेज आदि लेकर फरार हो गए। एटीएम कार्ड को मशीन में डालकर नकदी निकालने का प्रयास किया, तब मोबाइल पर मैसेज आए। इसके बाद सरकारी आवास में जाकर देखा तो ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। तब पुलिस को सूचना दी गई और हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाले आगरा निवासी प्रतीक कुमार के सरकारी आवास से चोरी हुई है। बताया कि यहां लगभग एक माह पूर्व ही उसने नौकरी ज्वाइन की है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग हॉस्टल में उसको कमरा संख्या 19 का आवंटन हुआ। रोज की तरह ही सोमवार को भी अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। तभी दोपहर लगभग 1 बजे उसके मोबाइल पर कैनरा बैंक से गलत पिन नंबर डालने का मैसेज आया। उसने ध्यान नहीं दिया तो थोड़ी देर बाद ही उसके अन्य बैंक एटीएम से भी मैसेज आया।
तब वह घबराता हुआ कमरे पर पहुंचा तो दखा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर कपड़े बिखरे पड़े थे। कपड़ों से भरा बैग जिसमें जरूरी कागजात के साथ ही 35 हजार रुपये नकद व सोने की अंगूठी रखी हुई थी। चोर उसको अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। चोरों की तलाश की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी व सुरक्षा कर्मी होना चाहिए, जो नहीं है। तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें