जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर स्थित देवस्थान मंदिर से चोर दिनदहाड़े एक दर्जन से ज्यादा घंटे चुरा ले गए। गांव अल्लापुर के तुरसन पाल सिंह ने बताया कि गांव के बाहर देवस्थान मंदिर है। जहां खड़े पीपल पर कई घंटे श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए थे।
बताया कि 17 जुलाई को अज्ञात चोर दिनदहाड़े घंटे उतार ले गए। पीपल से थोड़ी दूर गांव के कुछ लोग अपने अपने पशुओं को बांधकर रखते थे। दोपहर बाद जब लोग पशु खोल ले गए तो उसके कुछ देर बाद ही चोरी हो गई। पूर्व में भी गांव के अन्य मंदिरों से चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद अभियोग दर्ज किया है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।