मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव जारथल की ओर से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर से पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात चार युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस अज्ञात युवकों को तलाश रही है। सोमवार की देर शाम कुटैना माफी निवासी सुनील एवं हरेंद्र मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही जिन्हैरा मार्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां पहले से खड़े चार अज्ञात युवक सुनील का मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने बताया कि छीने गए मोबाइल को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेश कर लिया जाएगा। मोबाइल छीनने वाले युवक जल्दी ही गिरफ्त में होंगे। संवाद