फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में घुसे पशुओं को निकालने पर युवक को पीटा

Wed, 03 May 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला छैया निवासी नंदकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के ही जयपाल सिंह के पशु मूंग की फसल में 30 अप्रैल की शाम 4 बजे घुसे थे। पशुओं को खेत से निकालने और बांधने की बात कहने पर जयपाल, इसके पुत्र अंकित व मोहन और परिवार के ही बिजेंद्र व सत्यपाल ने पुत्र गिरीश चंद्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। गांव वीरनगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने गांव के ही संतोष कुमार सहित 3 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि आरोपी पक्ष की ओर से पहले ही एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें