फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, खेत में मिला शव

Sun, 08 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलने गांव बढ़ैरा आए टीकाराम का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन




जिला कासगंज थाना अमांपुर के गांव नगला गुलरिया निवासी टीकाराम (40) पुत्र अमर सिंह शनिवार को कोतवाली देहात के गांव बढ़ैरा में रिश्तेदार के घर होली मिलने आया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवारीजनों को ने काफी तलाश किया, मगर कहीं भी पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव बढ़ैरा स्थित खेतों में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शिनाख्त करने के बाद परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनाें ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें