अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम फरसोली में एक महिला नें फंदा लगाकर जान दे दी। वह मायके में रह रही थी। परिजन ने थाने में सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।गांव निवासी बांकेलाल ने बताया कि 26 वर्षीय पुत्री प्रीति की शादी 5 वर्ष पूर्व नगला कलुआ जिला कासगंज निवासी विशेष कुमार के साथ की थी। पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण 3 वर्ष से वह मायके में रह रही थी। शनिवार को कमरा बंद कर लिंटर के कुंडे पर फंदा आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अरुण पवांर ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है।