एटा। घने कोहरा और सर्दी बढ़ने की वजह से नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का समय बदल दिया गया है। अब विद्यालय सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि घने कोहरे और बढ़ती हुई ठंड को लेकर जिलाधिकारी प्रेम रंजन के निर्देशानुसार सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्यालय संचालित किए जाएंगे। संवाद