फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबपुरा मार्ग की धंसी सड़क, लोगों को हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के कचहरी रोड से पंजाबपुरा के लिए जाने वाला मार्ग पूरी तरह से धंस चुका है जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदे सड़क धंसने की शिकायत जल निगम में कई बार कर चुके हैं, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन

कचहरी रोड से गुजरने वाला पंजाबपुरा मार्ग पर करीब चार माह पहले सीवर लाइन डालने का काम किया गया था जिसके बाद जल निगम द्वारा सड़क की मरम्मत कराई गई लेकिन इस माह के शुरूआत में हुई भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई। स्थिति यह है कि अब यहां से चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। स्कूल वाहन मोहल्ले में न आ पाने की वजह से लोगों को खास दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके अलावा धंसी सड़क के चलते हादसों का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें