शहर में गश्त करते एसएसपी डॉ. इलामारन जी। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. इलामारन जि ने शुक्रवार की शाम को शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध वाहन की चेकिंग के साथ आमजन से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह व पुलिस बल के साथ एसएसपी ने आमजन में सुरक्षा का भावना उत्पन्न के उद्देश्य से कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत भ्रमण किया। उन्होंने शहर के मुख्य बाज़ारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों तथा पटरी पर रेहड़ी खोमचे वालाें को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।