फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर का दूसरे दिन भी धरना

Fri, 05 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरों ने दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इंजीनियर गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। सरकार उनको या तो तीन प्रोन्नति दे या फिर प्रोन्नत वेतनमान प्रदान करे। उनको 30 लीटर पेट्रोल के बराबर मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए। प्रारंभिक ग्रेड वेतन 4800 रुपये निर्धारित किया जाए। इंजीनियर नरसिंह पाल ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो वर्ष 2017 के चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि 15 से 17 फरवरी तक लखनऊ में तीन दिवसीय धरना प्रस्तावित है। यह धरना एतिहासिक होगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो जाएगा। इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान रजनीश कुमार, संजय मौर्य, जावेद खान, विजय पाल, भगवान सिंह, राजकुमार, फिरोज अहमद, ज्ञान सिंह, प्रेम पाल, अजीत सिंह, एसपी यादव, एनपीसिंह, ज्ञान सिंह, मुकेश यादव, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें