अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव चुरथरा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रोडवेज बस के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इसके चलते आगरा फोर्ट डिपो की बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह से बस को काबू किया और इसे खाई में जाने से बचा लिया। यह बस आगरा-एटा से कासगंज तक चलती है। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। चालक ने नीलगाय सामने आने से बस का अनियंत्रित होना बताया है।