फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड से मंडी के अंदर तक लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
मंडी के अंदर फंसे हुए खड़े वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित नवीन मंडी में मक्का और मूंगफली की आवक हो रही है। इससे सड़क और मंडी में लगातार जाम लग रहा है। शनिवार को मंडी में जाम लग गया। जीटी रोड से मंडी के अंदर तक वाहनों की कतार लगी थी। इससे जहां मंडी में आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। वहीं किसानों को भी काफी देर तक बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मंडी में इन दिनों मूंगफली की खरीददारी को गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से व्यापारी आए हुए हैं। वहीं मक्का की आवक काफी बढ़ी है। किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है। इसे लेकर बड़ी संख्या में किसान मूंगफली व मक्का लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वाहनों की अधिकता के चलते बाहर से लेकर अंदर तक जाम की स्थिति बन जाती है। मंडी में सुबह से लेकर शाम तक 100 से अधिक वाहन प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। जबकि अनाज और मूंगफली को लोड कर बाहर भेजने वाले वाहन भी मंडी के अंदर खड़े किए जाते हैं।
शनिवार को आढ़तियों द्वारा बाहर मक्का और मूंगफली बाहर भेजने के लिए ट्रक लोड कराए जा रहे थे। जबकि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से मक्का व मूंगफली लेकर मंडी पहुंचे। आढ़तों के सामने आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए गए, इससे मंडी में जाम लग गया। स्थिति यह हो गई कि मंडी के जीटी रोड वाले गेट तक जाम जा पहुंचा। सुबह दस बजे से लगा जाम दोपहर दो बजे खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन अधिक आ रहे हैं। मंडी में तैनात गार्डों से व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। किसानों का सहयोग न मिलने से अव्यवस्था हो जाती है।
अरुण यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें