फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगर में जुलूस निकालकर किया थाने का घेराव

Sat, 15 Jul 2023 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं ने रखी पांच मांगें
विज्ञापन

अवागढ़। हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर थाने का घेराव किया। धरना देकर अपनी 5 सूत्री मांगें रखीं। शनिवार सुबह 11 बजे रोडवेज तिराहा से एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने गो सेवा प्रमुख वीरेश गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसके बाद थाने पर पहुंचकर घेराव किया और फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर नायब तहसीलदार रामजीलाल शर्मा, सकरौली थानाध्यक्ष राजेश चौहान, अवागढ़ थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने सभी को आश्वस्त करते हुए ज्ञापन लिया। मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। तब 2 घंटे बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

संस्थापक शुभम हिंदू ने बताया कि दिए गए ज्ञापन में सभी चरागाह की जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, हर एक ग्राम पंचायतों पर गोशाला का निर्माण कराने, संगठन पदाधिकारियों को धमकी देने और हमला करने वालों की गिरफ्तारी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुलने वाले मांसाहार होटलों को तुरंत बंद कराने की मांग की है। जिनके 7 दिन में पूरा न होने पर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अतुल लोहार, सोनू, सचिव अंशु, वीरेश बजरंगी, विवेक शर्मा, प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें