फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह से पहुंचे शिवालय, श्रद्धा से किया पूजन

विज्ञापन
कैलाश मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। शिवालय पर जलाभिषेक करने के लिए लोग उत्साह के साथ पहुंचे और अपनी बारी के इंतजार में कतारों में लगे रहे। बारी आने पर श्रद्धा के साथ महादेव का पूजन किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के कैलाशगंज स्थित कैलाश मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार लगी नजर आई। सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेडिंग की गई थी। जिसके सहारे से भक्तों को मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। वहीं शाम के समय शृंगार दर्शन और संध्या आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर मेले में छोटे बच्चों के खेल-खिलौने समेत अन्य सामान की स्टॉल लगाई गईं। बच्चों ने झूलों पर झूलकर खूब मजे किए।
देहात क्षेत्रों में भी गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
शहर के कई मोहल्लों में बने हुए शिव मंदिर पर भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने अपने घर के नजदीक मंदिरों पर पहुंच पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। इसके अलावा परसोन, जलेसर, अलीगंज, सकीट, अवागढ़, मारहरा, मिरहची, निधौली कलां, जैथरा आदि स्थानों पर भी भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन किया और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें