फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वास्थ्य मेले में त्वचा और पेट संबंधी रोगियों की संख्या रही अधिक

Sun, 21 May 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में त्वचा और पेट संबंधी रोगियों की संख्या रही अधिक
विज्ञापन

36 स्थानों पर लगा मेला, 1773 मरीजों का किया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले में 36 स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिनमें 1773 मरीजों का उपचार किया गया। जहां त्वचा व पेट संबंधी रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही।
विभिन्न स्वाथ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 753 पुरुष, 633 महिलाएं व 405 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। 49 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान 665 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 31 आंखों के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 156 मरीज बुखार के रहे। 31 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। जबकि दो मरीजों की डेंगू की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। वहीं 355 मरीज त्वचा रोगों के पहुंचे। जबकि पेट की समस्या के 269 मरीज इलाज को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 26 मरीज टीबी रोग के चिह्नित किए गए। इसके साथ ही अन्य रोगों से ग्रसित भी इलाज कराने के लिए मेले में पहुंचे। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न रोगों की जांच कर दवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें