फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करीब डेढ़ महीने से चल रहा चुनावी शोर रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी किसी तरह के स्पीकर, लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। इसे लेकर सभी प्रत्याशियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। पूरा रूटमैप तैयार है कि नेताजी कहां जाएंगे और किनसे मिलेंगे।चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। हालांकि एटा और आगरा लोकसभा सीट तीसरे चरण में है। जहां 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। 19 अप्रैल तक नामांकन लिए गए। इसके बाद जांच, नामवापसी आदि प्रक्रिया हुईं। 22 अप्रैल को तय हो गया कि कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यूं तो एटा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य तौर पर भाजपा, सपा, बसपा के प्रत्याशी हैं। इनमें भी सीधी टक्कर भाजपा और सपा के बीच ही मानी जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 मई को एटा और आगरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराया जाना है। एटा लोकसभा क्षेत्र के तहत एटा सदर और मारहरा विधानसभा आती हैं। जबकि आगरा लोकसभा सीट में जलेसर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का आदेश है। यह समय रविवार शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही चुनावी शोर पर लगाम लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें