फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक साल के अंदर ही टूट गईं स्टेडियम में लगीं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के स्टेडियम में कसरत के लिए ओपन जिम बनवाई गई थी। लेकिन एक साल के अंदर ही मशीनें टूट गई हैं। इनकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को व्यायाम की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में पिछले साल जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था। यहां पर मुख्य दरवाजे के पास ही पार्क में ओपन जिम के तहत कई तरह की दस मशीनें लगाई र्गइं थीं, जिससे खिलाड़ी व्यायाम कर सकें, लेकिन एक साल के अंदर ही तीन मशीनें टूट चुकी हैं, जो किसी काम की नहीं रही हैं।
स्टेडियम के पार्क में लगी मशीनें खराब हो चुकी हैं, इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित कार्यदायी संस्था को इन मशीनों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए जाएंगे। - अलंकार अग्निहोत्री, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें